गैस सिलेंडर की ई-KYC कराने की आखिरी तारीख 16 से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। इसके बावजूद ऑयल कंपनियों का सर्वर डाउन होने से यह प्रक्रिया ठप्प पड़ गई है।
मोबाइल एप्स के ठीक से काम न करने के कारण लोग अभी भी अपना वेरिफिकेशन पूरा कराने के लिए परेशान हो रहे हैं।
काउंटर्स पर काम रुकने के कारण LPG एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी ग्राहकों को इस बात का भरोसा नहीं है कि उनका ई-KYC हो पाएगा या नहीं।

















