सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा।ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। PPF में निवेश की 15+5+5 रणनीति से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं।
इस रकम पर मिलने वाले ब्याज से हर माह 61 हजार रुपए की पेंशन बना सकते हैं। PPF सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश योजनाओं में से एक है।















