Advertisement

CG BJP :भाजपा के आंगन में ताकझाँक छोड़ें दीपक बैज: डॉ. किरण बघेल का करारा पलटवार |






भाजपा के आंगन में ताकझाँक करने की लत छोड़ें बैज: डॉ. किरण बघेल का करारा पलटवार


भाजपा के आंगन में ताकझाँक करने की लत छोड़ें बैज, कांग्रेसी चश्मे से संगठनात्मक कार्यपद्धति देखना बंद करें: डॉ. किरण बघेल

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बैज भाजपा के आंतरिक मामलों में ताकझाँक करने की अपनी लत छोड़ें और अपनी पार्टी की गिरती साख की चिंता करें। डॉ. बघेल ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक लोकतांत्रिक, सुगठित और कार्यकर्ता-आधारित दल है, जहाँ संगठन में दायित्व-परिवर्तन एक स्वाभाविक व सतत प्रक्रिया है।

बयान के प्रमुख बिंदु:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • भाजपा में दायित्व-परिवर्तन एक स्वाभाविक व सतत प्रक्रिया है, इसे कांग्रेसी चश्मे से न देखें।
  • बैज अपने कार्यकाल में अंदरूनी गुटबाजी के कारण अब तक कार्यकारिणी का गठन भी नहीं कर पाए।
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीति छत्तीस गुटों में बँटी हुई है।
  • प्रदेश अध्यक्ष से लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद तक कांग्रेस में खुलेआम घमासान जारी।

अपनी नाकामी छुपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे बैज

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने पूरे कार्यकाल में अंदरूनी गुटबाजी और सिर-फुटौव्वल के कारण आज तक अपनी पूरी प्रदेश कार्यकारिणी तक गठित नहीं कर पाए हैं। जो नेता अपने ही संगठन को संभाल पाने में नाकाम साबित हुआ हो, उसकी राजनीतिक कुंठा समझी जा सकती है। ऐसी हताशा में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और दायित्व-परिवर्तन पर अनर्गल व कपोल-कल्पित बातें करना बैज को शोभा नहीं देता।

शीशे के घर में रहकर दूसरों पर पत्थर न फेंकें

डॉ. बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बैज को भाजपा की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी के अंदर झांकना चाहिए। वर्तमान में कांग्रेस के भीतर प्रदेश अध्यक्ष पद से लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद तक जिस तरह खुलेआम घमासान और वर्चस्व की जंग मची हुई है, पहले वे उसे संभालें। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूरी राजनीति छत्तीस गुटों में बंटी है, इसलिए खुद शीशे के घर में रह रहे बैज भाजपा के मामलों में बयानबाजी कर अपनी जगहंसाई न कराएं।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47