Advertisement

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लोकगायिका हेमलता पटेल ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लोकगायिका हेमलता पटेल ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों के सामने भरथरी गीत गाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हेमलता ने ‘पहली मैं सुमिरन गणेश ल, विघ्न-बाधा के हरइया हे…’ पंक्तियां गाईं। इसका अर्थ है- सर्वप्रथम मैं गणेश की वंदना करती हूं, वे संकटों को हरने वाले हैं। आमतौर पर डिलीवरी के दौरान महिलाएं दर्द और तनाव में रहती हैं, लेकिन हेमलता पटेल के इस वीडियो की लोग तारीफ कर रहे हैं।

एनेस्थीसिया देने के बाद गाने लगीं भरथरी

हेमलता पटेल गुंडरदेही ब्लॉक की रहने वाली प्रसिद्ध भरथरी लोकगायिका हैं। वह पिछले 2 साल से सार्वजनिक मंचों पर भी लोकगीत गा रही हैं। सोमवार (17 अगस्त) को उनकी डिलीवरी होनी थी। उन्हें ग्राम सिवनी स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने सीजेरियन डिलीवरी कराने का फैसला लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया देने के बाद डॉक्टर प्रदीप साहू और उनकी टीम प्रक्रिया में जुट गई। इसी दौरान हेमलता ने मुस्कुराते हुए भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उनकी आवाज पूरे ऑपरेशन थिएटर में गूंजने लगी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

डॉक्टर बोले- ऐसे मौके कम ही आते हैं

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर प्रदीप साहू ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में ऐसे मौके कम ही आते हैं, जब कोई मरीज डर और तनाव के माहौल को खुशनुमा बना दे। हेमलता ने जिस सहजता और सकारात्मक सोच के साथ गीत गाया, वह उनके लिए भी अलग अनुभव रहा। मेडिकल टीम अपना काम करती रही और हेमलता ऑपरेशन के दौरान भरथरी गीत गाती रहीं।

सफल रहा ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

सोमवार रात करीब 11 बजे सीजेरियन डिलीवरी के जरिए हेमलता ने लड़के को जन्म दिया। डिलीवरी सफल रही। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। ऑपरेशन के दौरान गीत गाने का यह पल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के लिए भी यादगार बन गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47