Advertisement

रायपुर में नाबालिग से रेप और नवजात को बेचने का मामला सामने आया

रायपुर में नाबालिग से रेप और नवजात को बेचने का मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की ने अपने पिता पर करीब 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रेप के बाद वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई। इस दौरान आरोपियों ने दवाई खिलाकर जबरदस्ती अबॉर्शन भी कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि साल 2023 में अमलीडीह क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर पिता ने उसे जबरन शराब पिलाई और मारपीट कर रेप किया। आरोप है कि पिता ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी तो आरोप है कि बुआ ने पिता का साथ दिया और पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे जबरन अबॉर्शन की दवा खिला दी।

प्रेग्नेंट हुई तो फर्जी आधार बनाकर बालिग दिखाया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस के मुताबिक, अबॉर्शन के बाद भी पीड़िता का शोषण जारी रहा। साल 2025 में वह दोबारा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद आरोपी पिता उसे डॉक्टर वर्षा मंडल और उसकी परिचित गीता राय के पास लेकर गया।

आरोप है कि पीड़िता की वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया और उसे बालिग दिखाया गया। इसके साथ ही उसे शादीशुदा बताकर डंगनिया स्थित वासुदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में बेटे का जन्म, नवजात को बेचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद आरोपियों पर नवजात शिशु को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप है। मामले की जांच में पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका और नवजात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

पिता, बुआ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

सीनियर अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, बुआ और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता, बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल समेत कुल 6 लोग शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47