Advertisement

निर्वाचन आयुक्त ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण,  सुरक्षित और व्यवस्थित दस्तावेजो के संधारण की सराहना

निर्वाचन आयुक्त ने किया निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण, सुरक्षित और व्यवस्थित दस्तावेजो के संधारण की सराहना

 


प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 
छत्तीसगढ़ राज्य के निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर परिसर में न्यू कंपोजिट बिल्डिंग स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संजीव कुमार झा भी उपस्थित थे। आयुक्त ने विगत निर्वाचन से संबंधित दस्तावेजो के सुरक्षित  एवं व्यवस्थित संधारण की सराहना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आयुक्त ने स्थानीय निर्वाचन के भंडार कक्ष और कार्यालय में संधारित दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत एवं नगरीय निकाय के विगत निर्वाचन से संबंधित दस्तावेजों के सुरक्षित संधारण के साथ ही कार्यालय सुव्यवस्थित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपलेखन योग्य सामग्री का पंचनामा कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपलेखन की कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने निर्वाचन से संबंधित  महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सुरक्षित संधारण पर सतत विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार लंगेह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर  तनुजा सलाम, सहायक कलेक्टर  श्वेता सुमन सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी  एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47