Advertisement

Cyber Jagriti Abhiyan: केदमा और लखनपुर के स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी






सरगुजा पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’: केदमा, लखनपुर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 1000 विद्यार्थियों एवं नागरिकों को किया गया जागरूक


साइबर जागृति अभियान: सरगुजा पुलिस ने लखनपुर और आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में 1000 विद्यार्थियों एवं नागरिकों को दिए सुरक्षा टिप्स

स्थान: अंबिकापुर | तिथि: 21 अगस्त 2026

अंबिकापुर। साइबर अपराधों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा जिले में “साइबर जागृति अभियान” आयोजित किया जा रहा है। डीआईजी/एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं साइबर सेल नोडल अधिकारी रितेश चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रथम सप्ताह जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

इन संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम

  • केदमा हायर सेकेंडरी स्कूल
  • हायर सेकेंडरी स्कूल बरगीडीह
  • उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल
  • मेंड्राकला हाई स्कूल
  • शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर

आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस व साइबर टीमों द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया। विशेष रूप से OTP, UPI एवं QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के मुख्य सुझाव:

  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान APK फाइल डाउनलोड करने और QR Code स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता जांचें।
  • सोशल मीडिया पर निजी फोटो, वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सतर्कता बरतें।
  • साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

‘जागरूकता की एक Selfie’ अभियान: कार्यक्रम के दौरान “जागरूकता की एक Selfie” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को विशेष QR Code के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने QR Code के माध्यम से इस अभियान से जुड़कर साइबर सुरक्षा संदेशों को प्रसारित करने का संकल्प लिया और QR Code के साथ सेल्फी भी ली।

कार्यक्रम में उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल की प्राचार्या रेजिना लकड़ा, नवा बिहान टीम से अजय तिवारी व मंगल पाण्डेय, निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, उप निरीक्षक अभय तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राहुल केरकेट्टा, दशरथ राजवाड़े सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का पुलिस टीम द्वारा समाधान किया गया।


ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM