महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। लेकिन कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे इनकार किया।
पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते।
इंडिया टुडे ने परिवार के हवाले से बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई।
उधर, DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

















