कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील से एक ही परिवार के छह लोगों के शव मिले हैं। मरने वालों में 35 साल की महिला और उसके 6 से 15 साल की उम्र के पांच बच्चे शामिल हैं। परिवार 24 अगस्त से लापता था।
पुलिस ने सभी शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए BLDE अस्पताल भेज दिए हैं। मौत की वजह अभी साफ नहीं है।

















