Advertisement

कांकेर जिले के नरहरपुर में खेत से धान चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कांकेर जिले के नरहरपुर में खेत से धान चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के धान को बेचकर मोबाइल, स्मार्टवॉच और कपड़े खरीदे थे। पुलिस ने चोरी के धान के साथ खरीदा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी जब्त की हैं। मामले में 17 वर्षीय नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। आरईएस कॉलोनी निवासी चेतना साहू ने पुलिस को बताया था कि 31 जुलाई से 22 अगस्त के बीच उनके खेत से 24 बोरा धान चोरी हो गया। चोरी गए धान की कीमत करीब 24 हजार रुपए बताई गई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ में खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने धान चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी का धान अलग-अलग तारीखों में बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली थी।

इस रकम से रेडमी मोबाइल, स्मार्टवॉच और कपड़े खरीदे गए थे। पुलिस ने इन सामानों के साथ 600 रुपए नकद भी बरामद किए।

दो बाइक भी जब्त

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बोरा धान, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपए है, भी बरामद किया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स हीरो बाइक CG 19 BP 7256 और पैशन प्रो बाइक CG 19 BR 4508 जब्त की गई है। आरोपियों ने चोरी से मिले कुछ पैसे खाने-पीने में खर्च करने की बात भी पुलिस को बताई।

किराना और कंप्यूटर दुकान में भी चोरी का आरोप

जांच में पुलिस को पता चला कि यही आरोपी नरहरपुर थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी शामिल थे। अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत किराना और कंप्यूटर दुकान में चोरी हुई थी।

इस मामले में दुकानों से 45,070 रुपए नकद और एक स्मार्टवॉच चोरी करने का आरोप है। पुलिस अब इस मामले में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा

पुलिस ने मामले में किशन मंडावी (20), निवासी वार्ड नंबर 4 नरहरपुर, विजय मरकाम (28), निवासी सुरही और अजय नेताम (21), निवासी मर्रामपानी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 17 वर्षीय अपचारी बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05