भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहले 48 घंटे में 26 हजार टिकट बिक गए। यह न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्री-सेल में रिकॉर्ड शुरुआती मांग है।
यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। मैचों की संख्या के लिहाज से यह न्यूजीलैंड में अब तक का सबसे बड़ा घरेलू मल्टी-फॉर्मेट दौरा है। भारतीय टीम 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी।














