Advertisement

रक्षाबंधन के मौके पर रायपुर के द बीयर कैफे क्लब ने 28 अगस्त को भाई-बहनों के लिए ‘सिब्लिंग्स कराओके नाइट’ का आयोजन किया

रक्षाबंधन के मौके पर रायपुर के द बीयर कैफे क्लब ने 28 अगस्त को भाई-बहनों के लिए ‘सिब्लिंग्स कराओके नाइट’ का आयोजन किया है। क्लब के सोशल मीडिया पोस्ट में शाम 7 से 8 बजे तक ड्रिंक्स पर 1+1 ऑफर देने की जानकारी दी गई थी। इसे लेकर बजरंग दल ने विरोध जताया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता आज अंबुजा मॉल पहुंचे और कार्यक्रम में शराब के ऑफर का विरोध किया। उनका कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। ऐसे त्योहार को शराब और क्लब पार्टी से जोड़ना ठीक नहीं है।द बीयर कैफे की ओर से सोशल मीडिया पर ‘सिब्लिंग्स कराओके नाइट’ का पोस्टर शेयर किया गया था। इसमें लिखा गया कि ‘सिब्लिंग बॉन्डिंग’ म्यूजिक, मस्ती और कराओके के साथ और बेहतर होगी। पोस्ट में भाई या बहन के साथ कार्यक्रम में आने की अपील की गई थी।पोस्टर के मुताबिक कार्यक्रम 28 अगस्त को शाम 7 से 9 बजे तक होना है। इसमें शाम 7 से 8 बजे के बीच ड्रिंक्स पर 1+1 हैप्पी ऑवर का ऑफर भी दिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

क्लब के इस पोस्ट के बाद बजरंग दल ने विरोध में अपना पोस्टर जारी किया। इसमें लिखा गया- ‘रक्षा बंधन पवित्र है, इसे शराब और क्लब से मत जोड़ो।’

संगठन ने सवाल उठाया कि भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े त्योहार पर शराब के ऑफर के साथ कार्यक्रम का प्रचार क्यों किया जा रहा है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार को क्लब पहुंचे। यहां उन्होंने रक्षाबंधन से जुड़े कार्यक्रम में शराब के ऑफर को लेकर विरोध जताया। संगठन का कहना है कि त्योहार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रचार और ऑफर से बचना चाहिए।

बजरंग दल की चेतावनी- कार्रवाई की बात कही

संगठन ने अपने पोस्टर में कहा है कि रक्षाबंधन के दिन यदि इस तरह की पार्टी आयोजित की जाती है तो छत्तीसगढ़ बजरंग दल अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। संगठन ने कार्यक्रम के आयोजक और क्लब संचालक को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47