Advertisement

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल बेलतरा में छात्र-छात्राएं शराबखोरी और गंदगी से परेशान

बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल बेलतरा में छात्र-छात्राएं शराबखोरी और गंदगी से परेशान हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग शाम के समय स्कूल परिसर में शराब पीते हैं और बोतलें, ढक्कन व अन्य कचरा वहीं छोड़ जाते हैं। सुबह स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों और स्टाफ को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है।

स्कूल परिसर में शराब की बोतलें और कचरा पड़े होने के कारण कई बार प्रार्थना से पहले छात्र और स्कूल स्टाफ परिसर की सफाई करते हैं। कक्षा 10वीं के छात्र लाके साहू ने बताया कि ग्रामीणों के शराब पीकर कचरा फैलाने के कारण उन्हें रोज स्कूल की साफ-सफाई करनी पड़ती है।

प्रार्थना से पहले छात्रों को करनी पड़ती है सफाई

छात्रा सुमन यदु ने बताया कि परिसर में शराब की बोतलें और अन्य सामान छोड़ दिए जाते हैं। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

करीब 2 साल से बनी हुई है समस्या

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह समस्या करीब दो साल से बनी हुई है। हाई स्कूल के व्याख्याता राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल के सामने शराब पीने और बोतलें फेंकने की शिकायत लंबे समय से है। इस संबंध में सरपंच के माध्यम से भी शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन और स्कूल समिति ने मामले की शिकायत थाने में भी की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी दी गई है।

सरपंच ने ग्रामीणों को बुलाकर दी समझाइश

स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद सरपंच मुकेश टंडन ने ग्रामीणों को थाने में बुलाकर समझाइश दी। उनसे स्कूल परिसर में शराब नहीं पीने और वहां गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई।

स्कूल प्रबंधन को अब उम्मीद है कि समझाइश के बाद परिसर में शराबखोरी और गंदगी फैलाने की गतिविधियों पर रोक लगेगी और विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47