अगर आप अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा। इस स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है।
इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस स्कीम में 5 साल के निवेश करना होता है। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं…
सबसे पहले जानें पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट भारत सरकार द्वारा समर्थित छोटी बचत योजना है। यह उन लोगों के लिए है जो पैसे सुरक्षित रखते हुए हर महीने निश्चित आय चाहते हैं। यह स्कीम खासकर रिटायर लोगों, बुजुर्गों और जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद है। इसे एक तरह का टर्म डिपॉजिट कहा जा सकता है।

















