देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में हड़ताल पर जा सकते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर सितंबर और अक्टूबर महीने में चरणबद्ध तरीके से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
बैंक यूनियनों की मुख्य मांग हफ्ते में 5 दिन काम को मंजूरी देना और सरकार द्वारा लागू की गई नई परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI स्कीम को वापस लेना है। अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।
















