अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर के पद से हटना चाहते हैं। यह दावा न्यूज एजेंसी PTI ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। 48 साल के अगरकर ने BCCI को शुक्रवार को एक लेटर लिखकर बताया कि वे इस पद पर आगे जारी नहीं रहना चाहते।
अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर में खत्म हो रहा है। उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपना कार्यकाल बढ़ाने की इच्छा जताई थी। वे जुलाई 2023 में सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने थे।













