Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने की बौखलाहट में संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही है। साय ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता और चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए।

साय ने कहा कि एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के ताजा स्पष्टीकरण से कांग्रेस के उन दावों की पुष्टि नहीं होती, जिनमें आयोग के भीतर मतभेद की बात कही गई थी। आयोग के मुताबिक एसआईआर से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं और 26 सितंबर की प्रेस नोट को पूर्ण आयोग की मंजूरी मिली है। हालांकि, कांग्रेस ने इस स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल बरकरार रखे हैं। पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद संतोष पांडेय और नवीन मार्कंडेय मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राहुल चुनाव आयोग से बिना शर्त माफी मांगें साय ने कहा कि कांग्रेस जब चुनाव हारती है तो ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि आयोग के सर्वसम्मत स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी पहले भी माफी मांग चुके हैं, लेकिन बाद में इसी तरह के बयान देते रहे हैं। अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र के उल्लेख पर साय ने कहा कि वह एसआईआर या किसी नीतिगत विषय से संबंधित नहीं, बल्कि सामान्य प्रशासनिक मामला था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह है, इसलिए नीतिगत मामलों में कैबिनेट सचिव को पत्र लिखने का सवाल नहीं उठता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47