Advertisement

दंतेवाड़ा जिले में शराब को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने नाबालिग के सिर पर लकड़ी के छिलके से वार कर उसकी हत्या कर दी

दंतेवाड़ा जिले में शराब को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने नाबालिग के सिर पर लकड़ी के छिलके से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के करीब 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का छिलका भी बरामद किया गया है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हितामेटा राऊतपारा निवासी नाबालिग 27 सितंबर की शाम करीब 6 बजे घर से गांव में घूमने निकला था। रात करीब 8 बजे वह बुधराम पोडियामी (44) के घर पहुंचा। यहां शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बुधराम ने लकड़ी के छिलके से नाबालिग के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वारदात की सूचना मिलने के बाद बारसूर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

आरोपी ने वार करना कबूला

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने शराब को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के छिलके से बालक के सिर पर वार करने की बात कबूल की। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का छिलका बरामद कर जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी बुधराम पोडियामी (44), निवासी हितामेटा राऊतपारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026 में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। उसे 28 सितंबर को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47