Advertisement

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में दुर्ग-भिलाई लगातार विवादों के केंद्र में बना हुआ है

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में दुर्ग-भिलाई लगातार विवादों के केंद्र में बना हुआ है। चुनावी प्रचार के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की के बाद अब कथित फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है।

भिलाई के सरकारी ITI में फर्जी वोटर आईडी बनाकर ऑनलाइन वोट डलवाने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर प्रत्याशी ने पुलिस में शिकायत की है। वहीं, विवाद को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है।

इससे पहले भी भाजपा युवा कांग्रेस चुनाव में सामने आए कथित फर्जी मतदान और संगठनात्मक विवादों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा चुकी है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

फर्जी वोटर आईडी से वोटिंग का आरोप

चुनाव के अंतिम चरण में खुर्सीपार से कथित फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्जुन शर्मा ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी वोटर आईडी तैयार कर ऑनलाइन वोट डलवाए जा रहे हैं।

शिकायत में सेक्टर-10 निवासी अनिल सिंह और उनके साथियों पर वोट मैनेज कराने का आरोप लगाया गया है।

वर्चुअल नंबर और OTP से फर्जी वोटिंग की शिकायत

मामले से जुड़े वायरल वीडियो में खुर्सीपार स्थित सरकारी आईटीआई में युवाओं से ऑनलाइन वोटिंग कराए जाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी पहचान के लिए वर्चुअल नंबर और OTP के जरिए फर्जी वोटिंग की शिकायत भी की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कुछ शिकायतों में फोटो के आधार पर AI से वीडियो तैयार कर चुनावी ऐप पर अपलोड करने का दावा किया गया है। वहीं, दुर्ग ग्रामीण में भी फर्जी वोटिंग कराए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फर्जी वोट डलवाए जाने की बात कही जा रही है।

खुर्सीपार में पहले हुआ था समर्थकों में विवाद

सितंबर की शुरुआत में भिलाई के खुर्सीपार में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोबिन सिंह के प्रचार के लिए कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह और उनके बेटे रोहन सिंह पहुंचे थे।

इसी दौरान दूसरे पक्ष के प्रत्याशी अर्जुन शर्मा के भाई शुभम शर्मा से उनका विवाद हो गया। इसकेबाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया था। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

नेहरू नगर में डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला

चुनाव के दौरान नेहरू नगर में पिज्जा डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया था। चुनाव के बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों पर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने का आरोप लगाया गया।

शिकायत में दुर्ग ग्रामीण जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन सिंह समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। सुपेला थाने में शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47