Advertisement

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने पलटवार किया

दुर्ग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। सांसद विजय बघेल ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों के संयुक्त बयान ने आयोग में मतभेद को लेकर कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

विजय बघेल ने कहा कि चुनाव हारने की खीझ में राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं। उन्हें से देश से माफी मांगने चाहिए।

जिस EVM से 99 सांसद जीते, उसी पर सवाल

सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस के 99 सांसद इसी चुनावी प्रक्रिया के जरिए चुनकर संसद पहुंचे हैं। कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें भी इसी चुनाव प्रक्रिया से बनी हैं। इसके बावजूद जब चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आते हैं तो वही पार्टी EVM और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाती है।

उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताया। विजय बघेल ने राहुल गांधी से चुनाव आयोग और देश से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार सवाल उठाने से लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों के भरोसे पर असर पड़ता है।

भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विजय बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने भूपेश बघेल के लिए ‘निकृष्ट मानसिकता का व्यक्ति’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और कांग्रेस के प्रदर्शन, उनके बयानों पर सवाल उठाए।

विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय चुनावी प्रक्रिया और उसके फैसलों को तथ्यों के आधार पर देखना चाहिए।

एक दिन पहले दुर्ग में हुआ था कांग्रेस का प्रदर्शन

दरअसल, 28 सितंबर को कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया था। दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया।

प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगाए गए दो बैरिकेड पार किए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बाद में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी।

कांग्रेस का आरोप, वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे

कांग्रेस ने SIR के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी किए जाने के आरोप लगाए हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस प्रक्रिया के दौरान विपक्ष के वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

वहीं, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, उसका जवाब देने भाजपा सामने आ जाती है। इससे यह समझ में आता है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47