Advertisement

मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने सरकार की योजनाओ के संबंध में विस्तार से बताते हुए कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

मैनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान का आयोजन लगातार किया जा रहा है इसके अंतर्गत मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत इन्दागांव में छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु चलित प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे। ग्रामीणजनों को चलित प्रचार वाहन के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं एवं उनके उद्देश्यों से संबंधित जानकारी का श्रवण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामीणों ने भी योजनाओं की जानकारी में रुचि दिखाते हुए अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, सुरेन्द्र सोनटेके, मंत्री भाजपा जिला गरियाबंद, संतोष यादव, मंडल अध्यक्ष मैनपुर, थानसिंह निषाद, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रहलाद सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री गरियाबंद, निखिल साहू हेमंत ध्रुव रूपसिंह बस्तरिया सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सेवा, जनजागरूकता और जनकल्याण के संकल्प के साथ आयोजित यह अभियान शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य के विष्णुदेव सरकार के नेतृत्व मे जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है राज्य सरकार की प्राथमिकता वनांचल और ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओ से वंचित न रहे इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47