Advertisement

रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल उपलब्ध कराने का झांसा देकर रामानुजगंज निवासी गौरव कुमार गुप्ता से 1 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया

रामानुजगंज में सस्ते दाम पर डीजल उपलब्ध कराने का झांसा देकर रामानुजगंज निवासी गौरव कुमार गुप्ता से 1 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रामानुजगंज थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने 8893253394 और 9279002043 नंबर से कॉल किया। कॉल करने वाले ने 80 रुपए प्रति लीटर की दर से डीजल देने की बात कही। इसके बाद गौरव अपने पिकअप वाहन में गैलन लेकर आरोपी के बताए अनुसार 12वीं बटालियन पेट्रोल पंप पहुंचा।

1353 लीटर डीजल भरवाया, फिर मांगे रुपए

आवेदन के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने गौरव के मोबाइल से पेट्रोल पंप के मैनेजर से कहा आप अपना नंबर दे दीजिये, और QR कोड भेजिए। मैं उस पर ही पेमेंट करूँगा। इसके बाद पिकअप में रखे गैलन और ड्रम में कुल 1353 लीटर डीजल भरवा दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डीजल भरने के बाद भुगतान की बारी आई तो आरोपी ने गौरव से कहा कि वह पहले उसके भेजे QR कोड पर 1 लाख 8 हजार रुपए ट्रांसफर कर दे। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि इसके बाद वह पेट्रोल पंप का भुगतान कर देगा।

दो QR कोड के जरिए भेजे 1.08 लाख

गौरव के मुताबिक, उसने आरोपी द्वारा भेजे गए दो QR कोड के जरिए PhonePe से कुल 1,08,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के तुरंत बाद संबंधित व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। काफी देर तक फोन चालू नहीं हुआ। बाद में आरोपी ने गौरव का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

ठगी का एहसास हुआ तो थाने पहुंचा पीड़ित

इसके बाद गौरव को ठगी का एहसास हुआ। उसने रामानुजगंज थाने में आवेदन देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि घटना से उसे आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस को दिए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की मांग की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47