Advertisement

दंतेवाड़ा जिले में 61 लाख 6 हजार 592 रुपए के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया

दंतेवाड़ा जिले में 61 लाख 6 हजार 592 रुपए के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और बाद में रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर उसके स्रोत को छिपाने का प्रयास किया गया। मामले में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान दिनेश (31), निवासी श्री कृष्ण नगर, चौकी लक्ष्मण नगर, थाना भोजासर, जिला फलोदी (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान में उसकी तलाश की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दंतेवाड़ा लाया गया। 30 सितंबर को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया।

61.06 लाख की ठगी की जांच में सामने आया नाम

हारमपारा गीदम निवासी भूपेंद्र तेलामी (44) की रिपोर्ट पर ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के मामले में थाना गीदम में अपराध क्रमांक 27/2025 दर्ज किया गया था। मामले में कुल 61 लाख 6 हजार 592 रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस ने धारा 318(4), 111(1)(3) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन का एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स का इस्तेमाल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर फ्रॉड में शामिल आरोपियों और उनके बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। इसी जांच के आधार पर राजस्थान में आरोपी की पहचान हुई और पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टो में बदलते थे रकम

पुलिस के मुताबिक आरोपी बैंक खातों को किराए पर लेकर साइबर ठगी से प्राप्त रकम का लेन-देन करते थे। इसके बाद इस रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का प्रयास किया जाता था, ताकि ठगी की रकम के वास्तविक स्रोत और अपराध से जुड़े साक्ष्यों को छिपाया जा सके।

अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार

SDOP आकांक्षा पांडेय ने कहा कि इस मामले में अब तक साइबर फ्रॉड में संलिप्त कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल दंतेवाड़ा भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57