Advertisement

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया

रायपुर ग्रामीण पुलिस में 4 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 30 सितंबर को इसका आदेश जारी किया। इसमें दो निरीक्षक और दो उप निरीक्षक शामिल हैं। तीन थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के मुताबिक सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।

खरोरा और माना में बदले थाना प्रभारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आदेश के अनुसार राखी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवस्थिया को अब खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं खरोरा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को माना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

माना थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र इदरिया को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू को राखी थाने में पदस्थ किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47