Advertisement

रायपुर के विधानसभा इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी

रायपुर के विधानसभा इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। वह रोजबे ग्रीन सोसाइटी के पास घूम रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की कोशिश की तो वह अचानक भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर युवक के पास से धारदार चाकू मिला। पुलिस ने चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोजबे ग्रीन सोसायटी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर युवक की पहचान की। टीम ने उससे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया नाम

पकड़े गए युवक ने अपना नाम ईश्वर उर्फ ईशु निषाद (32) बताया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा थाने में उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

आरोपी महासमुंद का रहने वाला

पुलिस के अनुसार आरोपी ईश्वर उर्फ ईशु निषाद मूल रूप से ग्राम अछोली, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद का रहने वाला है। वर्तमान में वह काला मैदान, गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर में रह रहा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47