Advertisement

दिल्ली के किर्ती नगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग कपल को क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी

दिल्ली के किर्ती नगर में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग कपल को क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसा आर्य समाज मंदिर के पास शुक्रवार सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर हुआ। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बुजुर्ग कपल की पहचान 79 साल के दयानंद तंगरा और उनकी 71 साल की पत्नी कुसुम तंगरा के रूप मे की गई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कार चला रही 49 साल की नवलीन कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भी गृहिणी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इसमें दिखा कि नवलीन हादसे के बाद कार से उतरी और घायल दयानंद को देखने के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस ने क्रेटा को जब्त किया है। वहीं भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालने का केस दर्ज किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47