दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
कांग्रेस ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके यहां शिक्षा की स्थिति और व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मांगी थी। आज बैठक में उसी रिपोर्ट पर चर्चा होगी। साथ ही राज्य स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तरीकों पर भी बात की जाएगी

















