देशभर में आज दिवाली मनाई जा रही है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी समेत मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को शुभकानाएं दीं। पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई।
राहुल ने कहा, यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस किसानों के साथ दिवाली मनाने नागपुर जिले के लोहारी सावंगा गांव पहुंचे।
वहीं, अयोध्या में त्योहार की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सरयू के घाटों पर 30 लाख दीये जलाए गए और भव्य आतिशबाजी हुई। दीपोत्सव देखने लिए देशभर से करीब 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे।
भारत में दिवाली मनाने का इतिहास 2000 साल पहले तक का मिलता है। वहीं, 600 साल से पटाखों और रॉकेट के इस्तेमाल के प्रमाण मिलते हैं।

















