नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर मेकर्स ने सख्त रुख अपनाया है। जहां एक तरफ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 375 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की टीम ने एक कानूनी नोटिस जारी कर सिनेमाघरों के अंदर फिल्म की अनधिकृत वीडियो रिकॉर्डिंग करने और उसे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर करने वालों को चेतावनी दी है।
नोटिस में बताया गया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 नवंबर 2026 और 6 नवंबर 2026 को दिए गए आदेशों के जरिए सभी लोगों को बिना अनुमति फिल्म या उसके किसी भी हिस्से की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग, शेयरिंग और किसी भी अन्य माध्यम से प्रसारित करने से रोक दिया है।













