अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। उनके क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत ठीक नहीं होने के कारण मेकर्स ने नए एपिसोड की शूटिंग रोक दी है। अगले हफ्ते से शूटिंग दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच अमिताभ ने अपने ब्लॉग में धीरे-धीरे काम और पुरानी दिनचर्या में लौटने की बात कही है।
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है













