देशभर में आज धूमधाम से दिवाली मनाई जा रही हैं। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई दिवाली पर जश्न मना रहा है।
इस खास मौके पर पढिए हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों- अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली पर हुए यादगार किस्से।
अमिताभ के हाथ में फटा था बम, पॉकेट में छिपाया था जख्मी हाथ
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर दिवाली के एक बड़े हादसे का जिक्र किया था। दिवाली पर पटाखे जलाते समय उनके हाथ में ही एक बम फट गया था, जिससे उनका दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया था।













