प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बतौर CM और PM 25 साल का कार्यकाल पूरा किया। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बोले- “जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। मैंने ईश्वर से मांगा की कि सीखना कभी कम न हो।”
पीएम मोदी ने कहा, “आज जितना पीछे मुड़कर देखता हूं, उतना कृतज्ञता का भाव ही आता है। हर घटना ने मुझे कुछ न कुछ ही सिखाया है। मुझे नम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, उसने मुझे खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा। हर सिद्धी ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का सामर्थ्य दिया।”

















