Advertisement

नहर की भूमि पर अतिक्रमण करने वालो पर कराये एफआईआर-कलेक्टर

नहर की भूमि पर अतिक्रमण करने वालो पर कराये एफआईआर-कलेक्टर

 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन विभाग एवं थर्मल पावर के द्वारा नहर के लिए अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी सूरत में इन भूमियों पर अतिक्रमण न होने दे। जहाँ अतिक्रमण किया गया है उसे तत्काल मुक्त करायें। अतिक्रमण मुक्त नही करने वालों पर नामजद एफआइआर करायें। उन्होंने भू अर्जन अधिकारी को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने यूरिया वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि यूरिया या अन्य खाद किसानों को तय दर पर ही मिलना सनिश्चित करें। अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रेताओं पर कार्यवाही करें। राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी दुकानो में बैठे और किसानों को सुव्यवस्थित और सही की दर पर खाद उपलब्ध कराएं। बताया गया आईपीपएल कंपनी का यूरिया की 400 टन सोमवार को मिला है तथा 5 अगस्त को एनएफएल कंपनी की 500 टन यूरिया मिलेगी। कलेक्टर ने जिले में धान की क्षेत्राच्छादन की समीक्षा करते हुए कहा कि गैर धान की खेती के लिए भी किसानों।को प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत अब अनुदान के लिए वनाधिकार भूमि पर पौधरोपण करने पर एक वर्ष पूर्व धान की खेती की बाध्यता में छूट दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने रीपा की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी 14 मॉडल गोठानो में पोल्ट्री शेड का निर्माण अगले एक सप्ताह में पूरा कराए। गोठानो के सभी चारा गाहों में नेपियर घास लगाए। उन्हने नेपियर घास के बीच मे शकरकंद की इंटरक्रॉप फसल लेने के निर्देश उद्यान विभाग के अधिकारियो को दिए। उन्होंने आवर्ती चराई के तहत वन विभाग द्वारा बनाये जा रहे गोठानो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। फिर शुरू होगा हंडिया तोड़ अभियान-कलेक्टर ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैनपाट में हंडिया तोड़ अभियान शुरू करने के निर्देश दिये ताकि बरसात में दूषित हंडिया के सेवन से बीमारी न फैले।

उन्होंने जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। इसके लिए जागरूक महिलाएं एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को भी सहयोग लेने कहा। कलेक्टर ने मैनपाट के बिसरपानी में भूस्खलन प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने शीघ्र प्रकरण तैयार करने तथा परिवार को अन्य स्थान पर रहने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, सहायक कलेक्टर  श्वेता सुमन, सभी सडीएम एवं विभिन विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47