भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरे और चौथे टी-20 में जीत मिली।
भारत 2019 से घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज 2002 के बाद भारत में किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज नहीं जीती है। मेहमान टीम के पास भारत के इस विजयी अभियान को रोकने का मौका होगा।
साथ ही यह पहला मौका है, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। हालांकि मैच के समया बारिश की संभावना है।













