Advertisement

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का असर सीमित रहने का अनुमान है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों और खेतों में मौजूद किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57