Advertisement

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के निजीकरण और अडानी समूह के इसे खरीदने की चर्चा के बीच प्रबंधन ने रविवार (18 अक्टूबर) को बयान जारी किया

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के निजीकरण और अडानी समूह के इसे खरीदने की चर्चा के बीच प्रबंधन ने रविवार (18 अक्टूबर) को बयान जारी किया। मैनेजमेंट ने BSP के निजीकरण से जुड़ी खबरों को झूठा और भ्रामक बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडानी समूह के प्रतिनिधियों के BSP दौरे की संभावना पर केंद्र सरकार से सवाल किए थे। इसके बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा था कि वे भिलाई इस्पात संयंत्र को बिकने नहीं देंगे।

वहीं, वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के घर के सामने धरना देने की बात कही थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को अपने दावों के सबूत सार्वजनिक करने की चुनौती भी दी थी। अब BSP बयान जारी कर निजीकरण की खबरों को झूठा और भ्रामक बताया है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

14 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि अडानी भिलाई स्टील प्लांट देखने आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर अब बीएसपी पर है और उनके करीबी खरीददार प्लांट देखने आ रहे हैं।

भूपेश बघेल ने लिखा कि बीएसपी छत्तीसगढ़ की आत्मा है। इसे किसी भी हाल में बिकने नहीं देंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं से भी कहा कि बीएसपी बिकाऊ नहीं है।

देवेंद्र यादव बोले- किसी कीमत पर नहीं बिकने देंगे BSP

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भी बीएसपी के निजीकरण का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि अंबानी-अडानी को बीएसपी खरीदने नहीं देंगे। बीएसपी सिर्फ एक कारखाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान है। भिलाई से लोगों की यादें जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि बीएसपी को बचाने के लिए आखिरी समय तक लड़ाई लड़ेंगे और इसे किसी भी हाल में बिकने नहीं देंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57