Advertisement

वृहस्पति सिंह ने सरगुजा के सर्व आदिवासी समाज का अपमान किया है- रामलखन पैकरा

वृहस्पति सिंह ने सरगुजा के सर्व आदिवासी समाज का अपमान किया है- रामलखन पैकरा

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आज स्थानीय घडी चौक में रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह के सरगुजा के आदिवासियों पर दिए आपत्तिजनक बयान के विरोध में वृहस्पति सिंह का पुतला दहन कियाl  वृहस्पति सिंह होश में आओ के नारे के साथ जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक वृहस्पति सिंह के पुतले को पीटते हुए आग के हवाले कियाl

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा ने कहा कि विधायक वृहस्पति सिंह द्वारा सरगुजा के आदिवासी भाईयो को अंगूठा छाप कहना सरगुजा में रहने वाले समग्र आदिवासी समाज का अपमान है, आदिवासी मोर्चा रामानुजगंज विधायक के बयान की कडी निंदा करती है तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप विधायकजी के मानसिक संतुलन का इलाज कराने व उन पर एफ.आई.आर. दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग करती हैl

पुतला दहन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिशुन सिंह, जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत, भाजपा नेत्री अरूणा सिंह, अनामिका पैकरा, अनुज एक्का, बिहारी लाल तिर्की, कमलेश टोप्पो, प्रेमानंद तिग्गा, अंकित तिर्की, अभय पैकरा, रोहित कुशवाहा, निशिकांत भगत, सोनू तिग्गा, दीपक सिंह, संजय राम,आलोक खलखो ,छोटू थॉमस, रोहित यादव, रवि सोनी, सिंटू सिंह, राजा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47