Advertisement

बलौदाबाजार के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के माइंस क्रेशर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे हादसे में श्रमिक मनोज साहू (37) की मौत हो गई

बलौदाबाजार के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के माइंस क्रेशर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे हादसे में श्रमिक मनोज साहू (37) की मौत हो गई। मनोज सकलोर का रहने वाला था और कंपनी में क्रेशर अटेंडर के पद पर काम करता था। हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिवार के बीच बातचीत हुई। इसमें परिवार को 46 लाख रुपए मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है।

जानकारी के अनुसार, मनोज काम के दौरान कन्वेयर बेल्ट की जांच कर रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत रामपुर स्थित नारायणन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनोज की मौत कंपनी परिसर में ही हो गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कंपनी गेट के बाहर जुटे ग्रामीण

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक लोग कंपनी गेट के बाहर जमा हो गए। सुहेला थाना प्रभारी प्रमोद सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिवार के बीच बातचीत शुरू हुई।

46 लाख और नौकरी पर बनी सहमति

बातचीत के बाद परिवार को 46 लाख रुपए मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी। वहीं, श्रमिकों और ग्रामीणों ने कंपनी में सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि काम के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47