Advertisement

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 2026-27 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 2026-27 की दूसरी तिमाही का मुनाफा 148% बढ़कर ₹1,323 करोड़ पर पहुंच गया है। ये बीते साल की समान तिमाही में ₹534 करोड़ रहा था। कंपनी को मिली ₹1,581 करोड़ की टैक्स छूट ने मुनाफा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वहीं, कंपनी की कामकाज से होने वाली कमाई यानी ऑपरेशनल रेवेन्यू 52.8% बढ़कर ₹10,075.5 करोड़ हो गया है। ये पिछले साल इसी अवधि में ₹6,596 करोड़ था। रेवेन्यू बढ़ने के साथ कंपनी के काम-काज से होने वाले मुनाफे यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी हुई है।

दूसरी ओर, कंपनी के स्टॉक में कमजोरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने फिलहाल निवेशकों को शेयर में फ्रेश बाइंग से बचने की सलाह दी है। बुधवार को कंपनी का शेयर 2.94% गिरकर ₹1,326 पर बंद हुआ था। आज ये 2% नीचे ₹1295 पर है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57