मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार सुबह दो विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें कुकी समुदाय के 3 लोगों की जान चली गई।
यह मुठभेड़ एक जंगली पहाड़ी गांव ‘केकरू नागा’ में हुई, जहां कई घंटों तक दोनों तरफ से लगातार गोलियां चलती रहीं। घटना के बाद पुलिस ने कहा कि इलाके में हालात काबू में रखने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं।
वहीं, कुकी समुदाय के प्रमुख संगठन ‘कुकी इनपी मणिपुर’ (KIM) ने इस घटना की निंदा की है। संगठन ने आरोप लगाया कि इन हत्याओं के पीछे नागा उग्रवादी गुटों का हाथ है, और सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

















