Advertisement

कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सूरजपुर आज 5 अगस्त को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज सूरजपुर तहसील के ग्राम नेवरा, डुमरिया, पर्री मे किसानों के खेत तक पहुंच कर पटवारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नेवरा के सुबिरति, रामबारत एवं डुमरिया के शांति एवं रामदिनी के खेत का अवलोकन किया जिसमें धान की फसल लगा हुआ है। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों को किसानों के खेतों तक जाकर ही उचित ढंग से गिरदावरी कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ज्ञातव्य है की शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी कार्य किया जाना है, जिसमें सभी खसरो का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जाएगी साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि का प्रावधान है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए फसल की सिंचाई, फसल की स्थिति तथा कृषि संबंधी अन्य जानकारियां लेते हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव संबंधी जानकारिया ली तथा रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से पेंशन स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं से अवगत हुए इस पर ग्रामीणों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। गिरदावरी कार्य के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मोहम्मद इसराइल सहित संबंधित ग्रामों के किसान, सरपंच, सचिव ,पटवारी, राजस्व निरीक्षक इत्यादि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47