Advertisement

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है है। मामला दंतेवाड़ा महिला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपनी परिचित महिला के साथ राखी बांधने के लिए उसके मायके गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना के बाद नाबालिग महिला थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम गंजेनार के पाकलू पारा का रहने वाला है। पुलिस टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47