Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आए दिन मवेशी सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं, इनके कारण बाइक चालक भी घायल हो रहे हैं।

शनिवार देर शाम हटरी चौक रोड पर दो सांड आपस में लड़ते हुए लोगों की भीड़ में घुस गए। इस दौरान 4-5 बाइक चालक मामूली रूप से घायल हो गए। कुछ बाइक भी डैमेज हुई हैं। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

इधर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि निगम सड़क पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं कर रहा है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। शनिवार को हटरी चौक रोड पर सांडों के भीड़ में घुसने से लोगों में डर का माहौल बन गया था।

जाम में फंसे थे बाइक चालक, अचानक घुस गए सांड

दरअसल, सिटी कोतवाली से हटरी चौक रोड पर वाहनों की लाइन लगी थी। सड़क संकरी होने के कारण यहां हर दिन जाम की स्थिति रहती है। इस दौरान कई बाइक चालक भी जाम में फंसे हुए थे।इसी बीच दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक भीड़ के बीच घुस गए।

एक सांड दूसरे को मारने लगा। दोनों सांड बाइक चालकों से टकरा गए। इससे कई बाइक चालक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में 4-5 बाइक चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं।

CCTV में कैद हुई घटना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सांडों की लड़ाई पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों सांड लड़ते हुए भीड़ के बीच पहुंच जाते हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं।

पहले भी सड़कों पर लड़ते नजर आए सांड

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हंडी चौक के पास दो सांडों को सड़क पर लड़ते देखा गया था। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया था। शहर की प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों में आए दिन मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।

निगम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि भाजपा ने गौठान को गौधाम बना दिया, लेकिन न वहां गायों को ले जाया जा रहा है और न ही सांडों को। सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। सांड अक्सर लड़ते हुए नजर आते हैं। शहर में कुछ लोगों ने मवेशी पाल रखे हैं, जो सड़कों पर घूमते रहते हैं।

नियारिया ने आरोप लगाया कि नगर निगम सड़क पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं कर रहा है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। शनिवार को हटरी चौक रोड पर सांडों के भीड़ में घुसने से लोगों में डर का माहौल बन गया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47