भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होना था और टॉस 7 बजे होना था, लेकिन बारिश के कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है। फिलहाल बारिश रुक गई है और 8:15 बजे मैदान का इन्स्पेक्शन किया जाएगा।
टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। भारत ने पहला वनडे 5 विकेट और दूसरा मुकाबला 4 रन से जीता था। इस मैच में विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2,000 रन पूरे करने का मौका है। वे इस आंकड़े से सिर्फ 22 रन दूर हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर।












