
हरेली त्यौहार के अवसर पर गौठानों में आज होंगे पांरपरिक कार्यक्रम
हरेली त्यौहार के अवसर पर गौठानों में आज होंगे पांरपरिक कार्यक्रम
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास, किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव डॉ.एस.भारतीदासन को राज्य की महत्वकांक्षी योजना सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरूवा, घुरवा व बाड़ी के संरक्षण व संवर्धन के लिए अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
इस योजना के तहत गौठानों में पांरपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के नोडल अधिकारी ने समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर जिला पचांयत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने समझाईश दी गई है कि गौठानों में पांरपरिक कार्यक्रम आयोजित कर गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी रसा-कस्सी, भौंरा, नारियल, छत्तीसगढ़ी पांरपरिक कार्यक्रम करने की समझाईश दी है साथ ही गौठान प्रबंधन समिति स्व.सहायता समूह, जनप्रतिनधियों से गौठान की गतिविधियों के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श करने की सलाह दी है।
इस अवधि में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने, खरीफ फसलों के सुरक्षा हेतु पशुओं को गौठान में लाने हेतु प्रोत्साहित करने कहा है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस का उत्पादन कर उसके फायदे बताने की समझाईश दी है। उन्होंने गौठानों में फलदार व छायादार पौधों का वृक्षारोपण कराने कहा है।










