मुख्यमंत्री ने पुलिस जवान वासुराम कवासी से दूरभाष पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री ने पुलिस जवान वासुराम कवासी से दूरभाष पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया
दुर्घटना में उनकी माता जी के निधन पर जताया शोक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर 10 अगस्त 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा डीआरजी में पदस्थ पुलिस के जवान वासुराम कवासी से आज टेलीफोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और वासुराम कवासी की माता श्रीमती पूपे कवासी के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। पुलिस के जवान वासुराम कवासी कल 9 अगस्त को दंतेवाड़ा के कटेकल्याण क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर इस दुर्घटना में घायल लोगों के रेस्क्यू के लिए अन्य जवानों के साथ पहुंचे थे। इस ट्रैक्टर के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से कई लोग ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे दब गये थे। लोगों को बचाते समय श्री वासुराम कवासी ने एक महिला का शव बाहर निकाला जो उनकी माता जी का ही शव था। मुख्यमंत्री श्री बघेल को आज इस घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने वासुराम कवासी से टेलीफोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।