Advertisement

15 अगस्त को संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद करेंगे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल15 अगस्त को संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद करेंगे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने आज सूरजपुर स्टेडियम ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का जायजा लिया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव तथा जिलाधिकारियों की उपस्थिति में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल किया गया। स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट पूर्वाभ्यास किया गया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परेड प्रभारी एवं अन्य कार्यक्रमों के प्रभारियों को निर्धारित कार्यक्रम एवं समय के अनुसार कार्यक्रम संपादित करने कहा है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन किया। उन्होंने ध्वजारोहण, पुरूष एवं महिला पुलिस बल का अवलोकन कर बेहतर प्रस्तुतीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में श्री कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी व संस्कृति विभाग मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद नक्सली हमले में शहीद परिवार जनों को भी सम्मानित करेंगे।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कार्यक्रमों के आयोजन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आमंत्रितों से कोविड-19 से बचाव के लिए नियत प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने की अपील की है एवं बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सूरजपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47