Advertisement

कर्मचारी संघ के पूर्व संरक्षक स्व. मो. खालीक सिद्दीकी के प्रथम पूर्णतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कर्मचारी संघ के पूर्व संरक्षक स्व. मो. खालीक सिद्दीकी के प्रथम पूर्णतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छत्त्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के भूतपूर्व संरक्षक स्व. मो. खालीक सिद्दीकी जी के प्रथम पूर्णतिथि के अवसर पर उनके निवास समलाया मंदिर के पिछे अम्बिकापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए तथा अन्य नागरिक बंधु शामिल होकर दो मिनट का मौन धारण करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना किया गया।

इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव एवं उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुधीर राणा, राकेश पुरी, सचिव संजय यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के संरक्षक एवं मार्गदर्शक आदरणीय, स्व. मो. खालिक जी द्वारा जीवन पर्यन्त कर्मचारियों के हित लिए संघर्ष एवं आंदोलन करते रहे साथ ही अखिल भारतीय चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जोनल सेक्रेटरी एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं रसोई कल्याण संघ के संरक्षक के पद पर रहते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए निरन्तर संघर्ष एवं आंदोलन करते रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यहां तक की जनतर-मनतर नई दिल्ली में धरना आंदोलन में शामिल होकर कर्मचारियों के मांग को निरन्तर रखते रहे। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के हितों के लिए कई आंदोलन में मुख्य रूप से शामिल रहे तथा कर्मचारी जगत के लिए बहुत बड़ा क्षति हो गया है। हम सभी कर्मचारियों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत के रूप में सदैव अमर रहेगें तथा हमेशा याद किये जाएंगे। सभी ने सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष दिनेश कश्यप, नागेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुधीर राणा, राकेश पुरी, सचिव इंदर भगत, संजय यादव, अम्बिकापुर ब्लाॅक अध्यक्ष आशुतोेष दुबे, लखनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष अमित सिसोदिया, यशोदा साहू, शादीक सिद्दीकी, आबीद सिद्दीकी, अनवर फिरदौसी, अमजत खान, अनवर खान एवं अन्य उपस्थित रहे।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47