
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
पीठासीन अधिकारी नियुक्त
पीठासीन अधिकारी नियुक्त
प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू ने अम्बिकापुर तहसील के ग्राम पंचायत खाला के सरपंच के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए नायब तहसीलदार दरिमा संजीत कुमार पाण्डेय को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन ग्राम पंचायत भवन खाला में 25 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित किया गया है।












