Advertisement

रायगढ़ जिले के उद्योगों में अवैध कबाड़ खपाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की

रायगढ़ जिले के उद्योगों में अवैध कबाड़ खपाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। GST विभाग की ई-वे बिल जांच में संदिग्ध मिले स्क्रैप से लदे 16 चक्का ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। ट्रक में करीब 32 टन 500 किलो अलग-अलग तरह का लोहे का स्क्रैप मिला। जब्त माल और ट्रक की कुल कीमत करीब 26.50 लाख रुपए है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को रायगढ़ ई-वे बिल जांच दल ने तराईमाल स्थित एनआरव्हीएस प्लांट के पास 16 चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका था। वाहन में लदे स्क्रैप और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी मिली। वाहन चालक अलेख्जेण्डर तिर्की (50), निवासी चिड़रापारा पत्थलगांव, जिला जशपुर ने बताया कि वह स्क्रैप को कोरबा से एआर इस्पात, पूंजीपथरा ले जा रहा है।

दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर GST विभाग ने वाहन को आगे की जांच के लिए निरुद्ध कर दिया। चालक को MOV-01 और MOV-02 जारी कर ट्रक को पास के पेट्रोल पंप पर उसकी अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

बिना अनुमति ट्रक प्लांट ले जाने का आरोप

GST विभाग के मुताबिक, बाद में चालक ने संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना निरुद्ध ट्रक को एआर इस्पात के प्लांट परिसर में ले जाकर स्क्रैप अनलोड करने का प्रयास किया। इस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

फर्म दस्तावेज नहीं कर सकी पेश

GST विभाग ने संबंधित कर बीजक जारीकर्ता फर्म मेसर्स पीआर ग्लोबल, जगतपुर रोड रायगढ़ को भी आवश्यक दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, फर्म की ओर से जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए गए।

परिस्थितियों को देखते हुए GST विभाग ने स्क्रैप के संदिग्ध और चोरी का होने की आशंका जताई। इसके बाद वाहन और स्क्रैप को आवश्यक कार्रवाई के लिए पूंजीपथरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में धरमजयगढ़ से स्क्रैप लाना बताया

पुलिस की जांच में ट्रक में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहनों के पार्ट्स समेत अलग-अलग तरह का स्क्रैप मिला। चालक अलेख्जेण्डर तिर्की से पूछताछ में उसने स्क्रैप को नुनबीरा, धरमजयगढ़ क्षेत्र से लाकर एआर इस्पात में खपाने के लिए ले जाना बताया।

पुलिस ने एआर इस्पात पूंजीपथरा से भी वाहन और स्क्रैप के संबंध में जानकारी मांगी। कंपनी की ओर से संतोषजनक जानकारी, पर्चेस ऑर्डर और जरूरी दस्तावेज पेश नहीं किए गए।

इसके बाद पुलिस ने करीब 32.5 टन स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपए है, और करीब 20 लाख रुपए कीमत का 16 चक्का ट्रक जब्त किया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 26.50 लाख रुपए है। मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47